Search

 
 
 

पलामू : धान लदे मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

 
उंटारी रोड : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना अंतर्गत कुल्ही गांव में धान लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदते हुए कुछ दूर तक ले गया. ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को विश्रामपुर अस्पताल भेजा गया. इस घटना में सुपर स्पलेंडर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना मिलने के बाद उंटारी रोड थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. वहीं बाइक और ट्रक को जब्त कर थाना ले गये. बाईक सवार मोहम्मदगंज का जबकि ट्रक रेहला का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उंटारी रोड की तरफ से धान लदा मिनी ट्रक बी मोड़ की ओर जा रहा था. वहीं बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी. बी मोड़ के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक ट्रक के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चली गई. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही