उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ने हरिहरगंज प्रखंड में संचालित 6 क्रशरों की अनुज्ञप्ति को किया रद्द खनन एक्ट के तहत संचालित करें क्रशर अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार : उपायुक्त Palamu : जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिले के तीनों एसडीओ व डीएमओ अपने-अपने क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रहे हैं. इसी क्रम में छत्तरपुर एसडीओ ने हरिहरगंज अंचल के बलरा, खांसीखाप एवं रामपुर ग्राम में विभिन्न क्रशरों की जांच कर उपायुक्त को कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था. इसके बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने छतरपुर एसडीओ को जांच के आलोक में डीएमओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया. इसके बाद डीएमओ आनंद ने हरिहरगंज अंचल में अवैध रूप से संचालित कुल 6 क्रशरों का लाइसेंस रद्द कर दिया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/suspicious-death-of-undertrial-prisoner-of-latehar-mandal-jail/">लातेहार
जेल के विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस की पिटाई से मरा
: नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी [wpse_comments_template]
जेल के विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस की पिटाई से मरा
इन क्रशरों का किया गया लाइसेंस रद्द
(1) राजा स्टोन चिप्स, प्रो चंदन सिंह, बलरा (2) वंदे पुरूषोतम स्टोन चिप्स, संचालक संतोष सिंह, बलरा, (3) जय मां शक्ति स्टोन चिप्स, संचालक हरेन्द्र सिंह, बलरा (4) जय गुरू स्टोन चिप्स, संचालक दिल रंजन सिंह, बलरा (5) आनंद स्टोन चिप्स, संचालक आनंद कुमार सिंह, बलरा (6) बाबा मुक्तेश्वर स्टोन चिप्स, संचालक प्रभात सिंह, बलराउपायुक्त ने क्रशर संचालकों को दी चेतावनी
जिले के उपायुक्त ए दोड्डे ने सभी क्रशर संचालकों को खनन एक्ट के तहत ही क्रशर का संचालन करने को कहा है. अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है. डीसी ने कहा कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से क्रशर का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-abducting-minor-girl-acquitted-due-to-lack-of-evidence/">गोड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment