Search

 
 
 

पलामू : मंत्री मिथिलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत, किया गया सम्मानित

 
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ली राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की सदस्यता, कहा- सदस्य बनकर करूंगा परिवार के लिए काम Palamu: दूसरी बार झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पलामू आने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, झारखंड प्रदेश की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों युवा वाहकों ने जय श्री परशुराम के नारों से मेदिनीनगर को गुंजायमान कर दिया. मौके पर फूल माला, अंगवस्त्र, पगड़पोशी देकर मंत्री को सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विप्र परिवार के कद्दावर शख्सियत को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पलामू प्रमंडल के लिए गौरव का पल बताया. स्वागत के उपरांत मंत्री मिथिलेश ठाकुर को युवा वाहिनी का सदस्यता ग्रहण कराया गया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने परिवार से जुड़कर हर्ष जताया और कहा कि युवा वाहिनी का सदस्य बनकर हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/fate-of-2-lakh-workers-will-change-due-to-4-decisions-of-jharkhand-government/">झारखंड

सरकार के 4 फैसलों से बदलेगी 2 लाख कर्मियों की तकदीर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-19-at-19.04.17_e5743287-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुरीतियों को करें दूर : मिथिलेश ठाकुर

मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ब्राह्मण परिवार समाज का मार्गदर्शक है. अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए. आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करने वाले राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी को सदस्य के रूप में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर मनु प्रसाद तिवारी, कृष्णकांत चौबे, शैलेश तिवारी, अनिल दुबे, नीलकमल तिवारी, मनीष ओझा, रवि शर्मा, रमेश शुक्ला, राकेश पाण्डेय, राजीव रंजन पाण्डेय, त्रिपुरारी पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, कृष्ण कन्हैया दुबे, सन्नी शुक्ला, ए पी लकी, संजय पाण्डेय, संजय मिश्रा, दिलीप तिवारी, आरके चंदन, बिट्टू दूबे, अजीत चौबे, शशांक तिवारी समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-2-students-returning-from-intermediate-exams-and-a-raggir-injured-in-road-accident/">बेरमो

: इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे 2 छात्र व एक रागगीर सड़क दुर्घटना में घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही