Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला, विधायक कमलेश सिंह ने की घटना की निंदा

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झड़गाड़ा गांव में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की विधायक कमलेश कुमार सिंह ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने एसडीपीओ हुसैनाबाद को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने का बात कही है. वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही पीड़िता के स्वास्थ्य पर भी नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. विधायक ने मामले को लेकर एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान को इस पूरे मामले में नजर बनाए रखने की हिदायत दी है.

क्या है मामला

बता दें कि झड़गाड़ा गांव में नाबालिग को अगवा कर गांव के 6 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बेहोशी की हालत में सभी आरोपी लड़की को छोड़ कर भाग गये. घायल हालत में लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-incomparable-development-in-every-field-under-the-leadership-of-prime-minister-modi-babulal/">पाकुड़

: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हुआ अतुलनीय विकास : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही