Search

 
 
 

पलामू: नाबालिग लड़की ने फंदे से लटक कर दी जान

 
Medininagar: पाटन थाना क्षेत्र के किसैनी गांव निवासी राजा सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों ने बताया कि मृतका का कुछ महीनों से अपने गांव के एक लड़के जितेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. जिसमें मानसिक तनाव में आकर नीलम ने सखुआ पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मौके पर उपस्थित जिला परिषद संग्राम सिंह ने कहा कि आजकल के नौजवान अज्ञानता के कारण अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं. उन्होंने नाबालिग बच्चों के माता-पिता को भी सचेत रहने और अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया. वही नाबालिग की मौत के बाद से प्रेमी अपने घर से लापता है. पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें – नौसेना">https://lagatar.in/two-brave-women-officers-of-the-navy-created-history-by-successfully-crossing-cape-horn/">नौसेना

की दो जांबाज महिला अधिकारियों ने केप हार्न को सफलतापूर्वक पार कर इतिहास रचा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही