Search

पलामू: नाबालिग युवती ने की आत्महत्या, फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम

Medninagar: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंदरिया गांव में एक 17 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहार गांव की रहने वाली बताई जा रही है. कुछ दिनों से वह अपनी फुआ के घर मुंदरिया गांव में रह रही थी.
 
पुलिस ने मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है.

Medninagar: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंदरिया गांव में एक 17 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहार गांव की रहने वाली बताई जा रही है. कुछ दिनों से वह अपनी फुआ के घर मुंदरिया गांव में रह रही थी.

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब चार बजे उसका किसी परिचित युवक से फोन पर विवाद हो गया. इसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना के बाद परिजन बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव मानआहार ले जाने लगे. इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को दे दी. जिसके बाद उन्होंने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पड़वा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही