Search

 
 
 

पलामू: विधायक ने कंपनी पर लगाया मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप

 
Medininagar: मेदिनीनगर के परिसदन भवन में पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने प्रेस वार्ता कर पांकी विधानसभा में रोड निर्माण कर रही सिलदिया कंट्रक्शन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रोड निर्माण में मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप में सिलदिया कंस्ट्रक्शन को काम करने से रोक दिया गया है. उन्होंने सरकार और विभाग से सिलदिया कंस्ट्रक्शन पर मुकदमा दर्ज कर पैसा को रिकवर करने की मांग की है. सिलदिया कंस्ट्रक्शन कंपनी पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में कई रोड का निर्माण कार्य कर रही थी. विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पैसा को रिकवर करने की जरूरत है. उन्होंने कार्य में गड़बड़ी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने की बात कही है. विधायक ने कहा कि सिलदिया कंस्ट्रक्शन कंपनी का एफडीआर तकनीक द्वारा बेदानी से सेवती, तरहसी से सोनपुरा, पड़वा के टी1 से टी 2 तक करोड़ों की लागत का सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. जो 2023 में एकरारनामा किया गया है. विधायक ने कहा कि रोड निर्माण में लापरवाही बरती गई है. जिस तकनीक से रोड का निर्माण किया जाना था, कंपनी ने उस तकनीक का इस्तेमाल ही नहीं किया है. विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा है कि वह प्राक्कलन समिति के सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में प्राक्कलन समिति द्वारा एक-एक योजनाओं की कर उस पर कार्रवाई करने की मांग करेगी. इसे भी पढ़ें – Soul">https://lagatar.in/soul-leadership-conclave-pm-modi-said-development-of-citizens-leaders-is-important-for-nation-building/">Soul

Leadership Conclave : पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों-नेताओं का विकास महत्वपूर्ण
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही