Search

 
 
 

पलामू : विधायक प्रतिनिधि ने राजा भुइयां के परिजनों से भेंट की समेत 2 खबरें

 
Patan (Palamu): पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि उमेश सिंह ने पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम डिहरिया निवासी राजा भुइयां के परिजनों से मुलाकात की. राजा भुइयां की आकस्मिक मौत 1 जनवरी को हो गई थी, इस विकट परिस्थिति में उमेश सिंह ने उनके परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा. इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं. इसे भी पढ़ें-ED">https://lagatar.in/ed-raided-roshans-place-co-and-ac-were-running-in-the-office-he-had-a-passion-for-it-he-used-to-enter-without-any-restriction/">ED

ने जिस रौशन के यहां दी दबिश, CO और AC ऑफिस में चलती थी उसकी हनक, घुसता था बिना रोक टोक
दूसरी खबर

डाकघर में 4 दिनों से सर्वर ठप, बढ़ी परेशानी

Patan (Palamu): पाटन प्रखंड के डाकघर में विगत चार दिनों से सर्वर नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग पाटन डाकघर का चक्कर लगाने को विवश है. जबकि कर्मियों का कहना है कि विगत चार दिनों से सर्वर नहीं रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. लोगों का कामकाज नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-randhir-vermas-33rd-martyrdom-day-celebrated-with-reverence/">धनबाद

: श्रद्धा के साथ मनाया गया रणधीर वर्मा का 33वां शहादत दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही