Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उद्घाटन के 10 महीने बाद भी हैंडओवर नहीं हुआ एमएमसीएच का नया भवन

Advertisement
Advertisement

मरीजों को नहीं मिल रहा बेड, फर्श और स्ट्रेचर पर ही किया जा रहा इलाज

Sanjeet Yadav Medininagar : 36.38 करोड़ की लागत से एमएमसीएच अस्पताल के लिए 100 बेड का नया भवन बनकर तैयार है. बिल्डिंग का उद्घाटन 4 नवंबर 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, सांसद और विधायक ने किया था. मगर उद्घाटन के 10 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक भवन हैंडओवर नहीं हुआ है. अस्पताल में फर्नीचर, लाइटिंग समेत कई काम अभी अधूरा है. स्वास्थ्य विभाग और बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के बीच मामला फंसा है. कई बार स्वास्थ्य विभाग ने पत्र लिखकर बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी को हैंडओवर करने का आदेश दिया, लेकिन अधूरे काम होने के कारण अभी तक बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं कर पाई है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले अस्पताल भवन बना रही कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडोवर करने गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने भारी अनियमितता और कई अधूरे कार्य को देखते हुए हैंडओवर लेने से मना कर दिया था. 100 बेड के बन रहे अस्पताल भवन में अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डीसी और सचिव से इसकी शिकायत की है. शिकायत के बाद पलामू डीसी इसकी जांच कर रहे हैं. बता दें कि बिल्डिंग हैंडओवर नहीं होने के कारण पुराने एमएमसीएच अस्पताल में बरसात में डेंगू मलेरिया और दुर्घटना के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ गई है. जिसके करण बेड नहीं मिल पा रही है. बेड नहीं मिलने से मरीजों का फर्श और स्ट्रेचर पर ही इलाज किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-81.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-1-crore-10-lakh/">रांची:

1.10 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही