Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : एमओ ने दो पीडीएस दुकानों की जांच की, शिकायत को सही पाया

Advertisement
Advertisement
Akhilesh kumar Hariharganj (Palamu) :  प्रखंड क्षेत्र की सेमरबार पंचायत अंतर्गत दो पीडीएस दुकानों में अनियमितताएं और गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद एमओ ज्योति रंजन ने मंगलवार को ढाब मेन रोड स्थित गोपाल प्रसाद की पीडीएस दुकान व दुर्गा मंडल स्वयं सहायता समूह की दुकान की जांच की. इस दौरान एमओ ने दोनों दुकान के राशन कार्डधारियों से भी पूछताछ की. उन्होंने पीडीएस दुकानों की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया और कार्डधारियों द्वारा लगाए गए आरोप को सही पाया. बता दें कि दोनों ही पीडीएस दुकानों के डीलरों पर प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की जगह साढ़े चार किलोग्राम और पीला कार्डधारियों को 35 किलोग्राम की जगह 30 किलोग्राम राशन देने की बात सही पाई गईं. जबकि राशन वितरण का पर्ची नहीं देने, नियमित तौर पर दुकान नहीं खोलने, एक वर्ष से केरोसिन तेल नहीं देने का आरोप भी सही पाया गया.

जांच रिपोर्ट एसडीओ को सौंपने की बात कही

जांच के दौरान एमओ ने दोनों ही दुकानों पर सूचना बोर्ड घर के अंदर पाए जाने पर सूचना पट्ट तत्काल घर के बाहर लगाने, निर्धारित मात्रा में राशन देने,  हर माह लाभुकों को खाद्यान का पर्ची देने सहित कई निर्देश डीलरों को दिया. साथ ही उन्होंने जांच रिपोर्ट एसडीओ को सौंपने की बात कही. मौके पर जितेंद्र पासवान,  प्रसाद साव, सरजू पासवान, अभय पासवान, भीम साव, निर्मला कुंवर, कुलदीप चौधरी, ओमप्रकाश मेहता, संतन प्रसाद, रवि कुमार, महेन्द्र भुइयां, पिंकी देवी, संदीप कुमार, लालती कुंवर, जीतेंद्र पासवान, सतेंद्र प्रसाद,राधेश्याम मेहता सहित दर्जनों लाभुक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-dto-launched-special-investigation-campaign-fine-of-rs-7-lakh-58-thousand-was-recovered-from-216-vehicle-owners/">रांची

DTO ने चलाया विशेष जांच अभियान, 216 वाहन मालिकों से 7 लाख 58 हजार रुपये वसूला गया फाइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही