Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मो. कलीम को दी गई विदाई, सादगी की लोगों ने की प्रशंसा

Palamu : जिले के पांकी प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मोहम्मद कलीम के सेवानिवृत्त के मौके पर पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि नौकरी में रिटायर्मेंट निश्चित है परंतु सेवा काल में अपना दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है. विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह पर उमड़ी भीड़ को देखकर वो बेहद खुश नजर आए. वहीं प्राचार्य प्रणीत कुमार ठाकुर ने कहा कि मोहम्मद कलीम साहब के साथ काम करने से मुझे काफी सीखने को मिला वो हमेशा ड्यूटी के प्रति सजग रहे. पूरे प्रखंड में इनकी सादगी की चर्चा है. बच्चों को पढ़ाने में उनकी कोई सानी नहीं. मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को खूब मनोरंजन किया. मौके पर रंजीत कुमार यादव, प्रेम प्रसाद, रामप्रवेश सिं,ह सुहेल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, चंदन कुमार, फारुक अंसारी, एनामुल आजाद, एजाज खान सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-of-bbmku-vice-chancellor-make-attendance-through-video-calling/">धनबाद:

  बीबीएमकेयू कुलपति का आदेश, वीडियो कॉलिंग से बनाएं हाजिरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही