Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए सांसद व विधायक

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद में बीजेपी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान व विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमे सांसद विष्णु दयाल राम शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने केंद्र में बीजेपी के 9 साल पूरे होने पर सरकार की अबतक की उपलब्धी को बताया. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे.

केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं गरीबों के लिए है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है. कार्यक्रम में मौजूद विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि मोदी सरकार के जनहित में गरीबों के बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहा है, ताकि उनका जीवन स्तर खुशहाल हो सके.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पाण्डेय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, अमित तिवारी, नरेन्द्र पाण्डेय, अविनाश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, अविनाश वर्मा, नारायण पांडेय, प्रफुल्ल सिंह, कर्नल संजय सिंह, रामेश्वर राम, रामप्रवेश सिंह, आनंद सिंह, विवेक सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव मिश्रा, श्रावण अगरवाल, रंजीत पासवान, प्रशांत सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, सुनील पासवान, नरेंद्र पांडेय, अजय गुप्ता, महेंद्र सिंह, अखिलेश्वर मेहता, अर्जुन सिंह, अभिमन्यु तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी, विजय पाठक, अविनाश कुमार, सुनील पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार, ईश्वरी पांडेय, संजय कुमार, पंकज तिवारी, विजय पाठक, दीपक सिंह, विजय शर्मा, आनंद सिंह, विकास सिंह, अशोक तिवारी, सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: महाभारत">https://lagatar.in/mahabharatas-shakuni-maternal-uncle-gufi-paintal-died-at-the-age-of-78/">महाभारत

के शकुनी मामा गूफी पेंटल का 78 साल में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही