Search

पलामू नगर निकाय चुनावः दोपहर 3 बजे तक 52.34% मतदान

Medininagar : पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव में सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. समय बीतने के साथ मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया. सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही. इसके बाद इसमें तेजी आई. दोपहर 1 बजे तक कई केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं. दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 52.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

 

सबसे अधिक मतदान विश्रामपुर में दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ. प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

 

दोपहर 3 बजे तक कहां कितना मतदान 

मेदिनीनगर नगर निगम– 49.00%
छतरपुर नप – 50.64%
हरिहरगंज नप – 53.80%
हुसैनाबाद नप – 53.41%
विश्रामपुर नप- 54.88%

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp