Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: कोयल रिवर फ्रंट परिसर में खड़ी बाइक को नगर आयुक्त ने किया जब्त

Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर के नगर आयुक्त रवि आनंद ने कोयल रिवर फ्रंट परिसर के अंदर पार्क की गयी बाइक को जब्त किया. साथ ही बाइक को स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया. बता दें कि कोयल रिवर फ्रंट परिसर के अंदर वाहन पार्क करने की इजाजत नहीं है. उसके बाद भी लोग कोयल रिवर फ्रंट परिसर में वाहन खड़ा कर देते है. नगर आयुक्त रवि आनंद ने बताया कि शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोयल रिवर फ्रंट परिसर के आस-पास कचरा न फैलाएं. इसे साफ व स्वच्छ रखें. ये हमारी नैतिक जिम्मेवारी होनी चाहिए. नगर निगम क्षेत्र को सुंदर व स्वच्छ बनाने में नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें, ताकि हम स्वच्छ वातावरण का लाभ ले सके. इसे भी पढ़ें: विभावि">https://lagatar.in/career-counseling-in-vibhavi-students-given-tips-for-success-in-upsc/">विभावि

में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को UPSC में कामयाबी के दिये गए टिप्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही