14 मई 2021को हुई थी शादी
मनातू थाना क्षेत्र के मंझौली पंचायत के बधाई बथान के रहने वाले विवेक यादव की शादी 14 मई 2021 में छतरपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव के रहने वाले भगवान यादव की बहन उर्मिला देवी के साथ हुई थी. उर्मिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के 6 माह तक लगभग सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन किसी कारण से पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया. जिसके बाद उर्मिला देवी ने अपने मायकेवालों को झगड़ा के संबंध में जानकारी दी. मायकेवाले ने पहुंचकर दोनों को समझाया-बुझाया और वापस घर लौट गए. इसी बीच उर्मिला देवी के ससुर ने 1 जून की रात में उसके मायके में फोन कर बताया कि उर्मिला देवी अपनी दूधमुंही बच्ची के साथ कहीं भाग गई है. जिसके बाद परेशान परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. जब कुछ पता नहीं चला तो थक हार कर उर्मिला के भाई भगवान यादव ने मनातू थाना में विवेक यादव समेत सात अन्य लोगों के विरुद्ध 4 जून 2023 को हत्या कर शव छुपाने के आरोप में मामला दर्ज कराया.मामला दर्ज होने के 6 दिन बाद मिला कंकाल
4 जून को उर्मिला के मायकेवालों ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के 6 दिन बाद कंकाल और कपड़ा मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार है. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मनातू थाना क्षेत्र के गौरवा जंगल के नाला में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल कब्जे में लेकर DNA टेस्ट के लिए रांची भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.पायल और कपड़े से की गई कंकाल की पहचान : थानेदार
इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि महिला के पायल और कपड़े से महिला की पहचान की गई है. वहीं बच्ची का सिर्फ कपड़ा मिला है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. आरापियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dobha-was-not-built-in-chauparan-an-amount-of-25-lakhs-was-withdrawn/">हजारीबाग: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि [wpse_comments_template]
Leave a Comment