Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हैदरनगर पूर्वी पंचायत में नल जल योजना बनी शोभा की वस्तु

Advertisement
Advertisement
Piyush panday Husainabad (Palamu) :  हैदरनगर प्रखंड की हैदरनगर पूर्वी पंचायत के शुक्रबाजार में दर्जनों जगहों पर लगायी गयी नल जल योजना मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. हैदरनगर के शुक्रबाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के समीप सोलर जलमिनार योजना के तहत उसी सोलर जलमिनार में पाईप के माध्यम से लगभग तीन दर्जन से अधिक घरों के सामने नल जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की योजना थी. किंतु यह योजना पंचायत के मुखिया सीमा देवी व पंचायत सचिव की मिलीभगत से लाखों रुपये गबन कर लिये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.  हैदरनगर शुक्रबाजार के ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया वैसी ही योजना को चिन्हित कर बिचौलिए के माध्यम से हिस्सेदार बन काम कराने में जुटी है. कई बार इस संबंध में ग्रामीणों ने नल जल योजना लगा रहे बिचौलिए से वार्ता की तो उनके द्वारा यह कहा गया कि हमारा काम केवल नल को दरवाजे पर लगाना है. पानी की सप्लाई पंचायत के मुखिया द्वारा किये जाने की बात बतायी. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं.

पीसीसी पथ की ढलाई के नाम पर महज खानापूर्ति

ग्रामीणों ने कहा कि हैदरनगर पूर्वी पंचायत मुखिया के लिए दुधारू गाय साबित हुई है. कहीं नल जल योजना के नाम तो कहीं आधी अधूरी नाली की सफाई कर पैसा हजम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई जगहों पर पीसीसी पथ की ढलाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर राशि का गबन किया गया है. जो जांच का विषय है. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्वी पंचायत में किसी भी योजना को अब तक पूर्ण नहीं किया गया. जो जांच का विषय है. इधर इस संबंध में मुखिया व पंचायत सचिव से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, किंतु उन्होंने  मोबाईल कॉल रिसीव ही नहीं किया. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/rahul-said-in-parliament-%e2%80%8b%e2%80%8bdouble-a-variant-spread-in-indias-economy-adani-ambani-everywhere/">संसद

में बोले राहुल – भारत की इकोनॉमी में ‘डबल A वैरिएंट’ फैला, हर जगह अडानी-अंबानी!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही