Search

 
 
 

पलामू : राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तुरी ने किया नामांकन

 
  • राष्ट्रीय समानता दल सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है : कुमुद कुशवाहा
  • देश के मतदाता को सुखी और मजबूत बनाना है तो मतदाता पेंशन लागू करना होगा
Medininagar : राष्ट्रीय समानता दल के पलामू लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तुरी ने मेदिनीनगर समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र यादव और सुदर्शन मेहता समेत कई समर्थक मौजूद थे. इस मौके पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग लगातार आम जनता का मानसिक रूप से शोषण करते रहे हैं. लोगों को ठगते रहे हैं. जाति, धर्म के नाम पर राजनीतिक की जाती रही है. यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है. अगर देश को सुखी और मजबूत बनाना है तो उसके लिए मतदाता पेंशन नितांत आवश्यक है. आज तक प्रदेश में केवल सत्ता परिवर्तन की ही लड़ाई होती रही है, लेकिन राष्ट्रीय समानता दल सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रही है.

आर्थिक और शैक्षणिक आजादी की मुहिम तेज करेंगे : ब्रजेश कुमार तुरी

पलामू लोकसभा प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तुरी ने कहा कि हम राष्ट्रीय समानता दल की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश में आर्थिक और शैक्षणिक आजादी की मुहिम को तेज करेंगे. आज देश में मतदाता पेंशन के साथ शैक्षणिक आजादी एक बहुत बड़ा मुद्दा है.

नॉमिनेशन के वक्त ये लोग थे मौजूद

ब्रजेश कुमार तुरी के नॉमिनेशन के वक्त मुख्य रूप से प्रबुद्ध समाजसेवी रामनाथ तुरी, बंशीधर यादव, रवींद्र सिंह, बिलाल अंसारी, अभिषेक कुमार, रोहित पांडे, अक्षय, राजेश, शकील, मनोज कश्यप, प्रेमचंद तिर्की, इम्तियाज, गुलाम अनवर, राजेश कुशवाहा, कमलेश सिंह, मोहम्मद यूनुस समेत दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही