Palamau : 5 लाख का इनामी माओवादी सब जोनल कमांडर रामप्रसाद यादव को पुलिस ने छत्तरपुर इलाके से गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ 3 और माओवादियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने पीसी कर जानकारी दी. पलामू एसपी ने बताया कि माओवादी सब जोनल कमांडर राम प्रसाद यादव बिहार और झारखंड में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कृष्णा यादव, परिखा यादव, लालो यादव और रामयाद यादव को गिरफ्तार किया है. सभी छतरपुर के इलाके के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें–रिम्स">https://lagatar.in/ed-team-reached-rims-took-three-months-of-cctv-footage-with-them/">रिम्स
पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ
पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ [wpse_comments_tempate]
पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ
22 सालों से नक्सली संगठन में रहा सक्रिय
पूछताछ के दौरान माओवादी रामप्रसाद ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. उसके पास से पुलिस ने लेवी के 45 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. करीब 22 सालों से वह नक्सली संगठन में सक्रिय था और वह कभी पकड़ा नहीं गया था. झारखंड-बिहार सीमा पर मौजूद छकरबंधा इलाके में सुरक्षाबलों के दबिश के बाद नक्सली उस इलाके से निकलकर पलामू में आया हुआ था. नक्सली राम प्रसाद यादव पर झारखंड-बिहार में 40 से भी अधिक बड़े नक्सली हमले करने के आरोप हैं, वहीं सिर्फ पलामू में ही 10 बड़े नक्सल हमले करने का आरोप है. इस पूरे अभियान का नेतृत्व छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार कर रहे थे. छतरपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा दास और नौडीहा बाजार थाना प्रभारी रंजीत कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें–रिम्स">https://lagatar.in/ed-team-reached-rims-took-three-months-of-cctv-footage-with-them/">रिम्सपहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ [wpse_comments_tempate]
Leave a Comment