Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद हरिहरगंज के दर्जनों गांव का एनसीपी नेता ने दौरा किया. एनसीपी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने इस दौरान युवाओं से सहयोग व बुजुर्गों का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने गांव की समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही कहा कि विधायक कमलेश कुमार सिंह हरिहरगंज में उच्च शिक्षा के लिए केंद्र या डिग्री कालेज की स्थापना कराने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने हुसैनाबाद के इलाके में आधुनिक खेती करने वाले किसानों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. जिसे एक दिन में दूर नहीं किया जा सकता. रोजगार के साधन विकसित करने में पूरा एनसीपी परिवार जुटा हुआ है.
"सड़कों को किया जा रहा ठीक"
गांवों का दौरा करते हुए सूर्या सिंह ने कहा कि सभी सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. इसके अलावा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल के लिए स्टेडियम समेत अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है. एनसीपी की ओर से किए गए सभी वादों को पार्टी के नेता पूरा करने में लगे हैं. सूर्या सिंह ने जिन पंचायतों का दौरा किया उसमे पथरा पंचायत के पीपरडीह, इटवां, बेनिकला पंचायत , तेंदुआ व करीमनडीह, लोटनिया पंचायत, पिपरडीह टोला, ककोरिया, महुवरी पंचायत, हरिहरगंज प्रखंड की कई पंचायतें शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-parshika-won-gold-in-archery-in-khelo-india-university-games/">चाईबासा
: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विवि की आंशिका ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड [wpse_comments_template]
: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विवि की आंशिका ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड [wpse_comments_template]
Leave a Comment