Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Palamu: पलामू में निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉ.कादरी परवेज और उसके स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है. यह मामला मईया बाबू नर्सिंग होम का है. इस नर्सिंग होम से पहले भी नवजात की मौत का मामला सामने आया था.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक अमित कुमार ने 24 मई को अपनी पत्नी को प्रसव के लिए मईया बाबू अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसके बाद महिला ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था. जन्म के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती करने के लिए कहा. बच्चे को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया लेकिन सुबह डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. किसी दूसरे अस्पताल में ले जाइए. अस्पताल से बच्चे को ले जाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ शहर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही. इधर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-villagers-made-aware-under-public-awareness-campaign/">हजारीबाग:

जन जागरुकता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही