Search

 
 
 

पलामू : भतीजे ने किया रिश्ते को शर्मसार, चाची से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

 
Palamau : दो बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है. पलामू में रिश्ते को शर्मशार करते हुए भतीजे ने चाची से दुष्कर्म किया है. पिछले अप्रैल महीने से ही अश्लील वीडियो बनाकर चाची के साथ दुष्कर्म कर रहा था. यह घटना पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र की है. मेदिनीनगर महिला टाउन थाना में आरोपी भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपी पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं. महिला थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता के पति बाहर में नौकरी करते हैं. इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने अप्रैल 2022 में घर में सुनसान देखकर चाची के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने इसका वीडियो बना लिया था. कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मायके गई हुई थी, वहां भी भतीजे ने अपने चाची के साथ दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता मेदिनीनगर टाउन महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया. आरोपी की उम्र करीब 16 वर्ष है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पीड़िता की शादी छह वर्ष पहले हुई थी, पीड़िता 2 बच्चे की मां है. इसे भी पढ़ें–आदिवासी">https://lagatar.in/training-will-be-given-for-protection-of-tribal-tradition-zonal-religious-leader-appointed/">आदिवासी

परंपरा के संरक्षण के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, जोनल धर्मगुरू नियुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही