Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नये साल पर दिखा उत्साह, पिकनिक स्पॉटों पर लोगों ने की मस्ती

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : नए साल का पलामू वासियों ने जोरदार स्वागत किया. लोगों ने नव वर्ष पर एक दूसरे को बधाइयां दी साथ ही मंदिरों एवं गिरजाघरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी. वहीं पलामू की प्राकृतिक गोद में स्थित कई पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पिकनिक स्थलों में ज्यादा भीड़ केचकी संगम तट पर देखी गयी.जहां शहर वासियों समेत दूरदराज से आए लोगों ने कोयल और औरंगा नदी के संगम तट परस्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ  वाद्यय यंत्रों की  धुन पर थिरकते भी देखे गए. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-on-the-occasion-of-the-new-year-the-picnic-spot-is-buzzing-devotees-worship-in-the-temples/">चक्रधरपुर

: नववर्ष के अवसर पर गुलजार रहे पिकनिक स्थल, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा

पलामू किला पर पिकनिक मनाने वालों की संख्या कम थी

पिकनिक स्थल सुगा बांध, मिरचईया फॉल एवं पलामू किला पर पिकनिक मनाने वालों की संख्या अन्य वर्षो की तुलना कम देखी गयी. पलामू पुलिस भी कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर जिले के पिकनिक स्थलों की विशेष निगरानी कर रही थी.पुलिस द्वारा पिकनिक स्थलों पर वाहन चेकिंग के साथ-साथ मास्क की भी चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने राहगीरों एवं पिकनिक स्थलों पर जाने वाले लोगों से विशेष आग्रह किया कि वह मास्क का उपयोग करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही