Search

 
 
 

पलामू : सड़क किनारे झोले में मिली नवजात, निःसंतान दंपती ने अपनाया

 
Medininagar : सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सेहरा व बोहिता गांव के बीच गुरुवार को सड़क किनारे महुआ पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली. नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, देखा झोले में एक बच्ची है. लोगों ने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे सेहरा गांव के निःसंतान दंपती कृष्णा साव और उनकी पत्नी चिंता देवी ने बच्ची को अपनाया. दोनों बच्ची को लेकर सेहरा स्थित पीएचसी में पहुंचे, जहां बच्ची की प्राथमिक जांच करायी गई. जानकारी के अनुसार एनएच- 75 ट्रेनिंग कॉलेज के पास से सड़क किनारे सेहरा गांव में सुनसान महुआ पेड़ के नीचे नवजात बच्ची को एक कंबल में लपेटकर झोले में रखकर कोई चला गया. बच्ची की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे. गांव के निःसंतान दंपती कृष्णा साव और उनकी पत्नी चिंता ने कहा कि बच्ची देवी का रूप लेकर उनके जीवन में आयी है. इसे सरस्वती का रूप समझ कर दोनों ने अपने पास रख लिया. बच्ची पाकर दोनों काफी खुश हैं. इधर बच्ची के लावारिस हालत में मिलने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे. बोहिता की मुखिया कलावती देवी ने बताया कि नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप सेहरा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में कराया गया है और बच्ची स्वस्थ है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही