Search

 
 
 

Palamu News : तीन दशक पुराने घोटाले में ACB ने रिटायर कर्मचारी, ठेकेदार समेत छह को किया गिरफ्तार

Medininagar: एकीकृत बिहार के समय शुरु हुई सड़क निर्माण और कूप निर्माण योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी. जिसके बाद एसीबी ने पीई दर्ज कर मामले की जांच शुरु की थी. वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने साल 2016 में केस दर्ज किया.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो

Medininagar : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करीब तीन दशक पहले हुए घोटाले मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी लोग पलामू जिले के हैं और उनमें रिटायर कर्मचारी, ठेकेदार समेत अन्य लोग शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी तीन सितंबर की देर रात पलामू के छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र से हुई है.


ACB ने जिस मामले में यह कार्रवाई की है, वह एकीकृत बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण की विभिन्न सरकारी योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितता और गबन से संबंधित है. इस मामले में ACB ने वर्ष 2016 में प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ वारंट हासिल किया फिर उन्हें गिरफ्तार किया.

 

जानकारी के अनुसार, एकीकृत बिहार के समय शुरु हुई सड़क निर्माण और कूप निर्माण योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी. जिसके बाद एसीबी ने पीई दर्ज कर मामले की जांच शुरु की थी. वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने साल 2016 में केस दर्ज किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही