Palamu News : पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाल विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. करम डाल बहाने के दौरान पानी में डूबने से 15 वर्षीय सिंपी कुमारी की मौत हो गई. मृतका की पहचान दिलीप पासवान की बेटी सिंपी कुमारी के रूप में हुई है.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.