Search

 
 
 

Palamu News : नौ कांडों का आरोपी कट्टा के साथ गिरफ्तार

मेदिनीनगर शहर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (35) के रूप में हुई है. उसके पास से एक देसी कट्टा व 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (35) के रूप में हुई है. उसके पास से एक देसी कट्टा व 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

 


एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह नितेश शर्मा ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर नितेश के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नितेश के पास पहले से अवैध हथियार है और वह उसे लेकर घूम रहा है.


सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने रेडमा कुम्हार टोल इलाके में छापेमारी कर आरोपी नितेश शर्मा को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा व 8 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ. आरोपी नितेश शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.


पुलिस के अनुसार नितेश शर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट, रंगदारी समेत विभिन्न मामलों में पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर भी आगे की कार्रवाई कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही