Search

 
 
 

Palamu News : सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Palamu News : मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी नीतीश कुमार तिवारी (पिता स्व. धर्मवीर तिवारी) के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक चंदन दीक्षित हरभोंगा चैनपुर का रहने वाला है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Medininagar News : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरसईन मोड़ के समीप मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर हरसईन मोड़ के पास हुआ. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे. हादसे के बाद मृतक का शव व घायल युवक को एमएमसीएच, मेदिनीनगर लाया गया.


मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी नीतीश कुमार तिवारी (पिता स्व. धर्मवीर तिवारी) के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक चंदन दीक्षित हरभोंगा चैनपुर का रहने वाला है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.


बताया गया कि दोनों युवक बाइक से मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क से गुजर रहे थे. हरसईन मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नीतीश कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही