Search

 
 
 

Palamu News : बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत, तीसरा गंभीर

Palamu News : सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लॉटपोरी गांव स्थित मुख्य सड़क पर दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई. जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है. एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. 

 

मृतकों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमाही गांव निवासी सुपेंद्र मेहता के पुत्र सुजीत कुमार मेहता (16) और डंडिला गांव निवासी रूपन यादव के पुत्र मंजीत यादव के रूप में हुई. वहीं अमाही गांव निवासी मंदीप यादव के पुत्र मंटू कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

तीनों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. लॉटपोरी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा.

 

इलाज के दौरान सुजीत कुमार और मंजीत यादव की मौत हो गई. हादसे के बाद दोनों के गांवों में शोक का माहौल है.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही