Search

Palamu News : DGP से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की उठाई मांग

Medininagar: डीजीपी तदाशा मिश्रा के शुक्रवार को पलामू दौरे के दौरान पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू एसपी कार्यालय में उनसे मुलाकात कर शहर की ट्रैफिक समस्या से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के महासचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल ने किया.

 

मुलाकात के दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने मेदिनीनगर शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था, जाम की समस्या और बाजार क्षेत्र में हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को बताया कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस जैसी सेवाओं के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही शहर के खराब पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को दुरुस्त कराने, ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने चैंबर के सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

 

मौके पर झारखंड चैंबर के उपाध्यक्ष रिंकू दुबे, एग्जीक्यूटिव सदस्य राकेश कुमार, फिरोज आलम, सुनील गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. चैंबर प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक पहल से मेदिनीनगर की ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//