Search

 
 
 

Palamu News: देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान, 120 से ज्यादा लोग हिरासत में

पलामू पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ 'अड्डेबाज़ी ऑपरेशन' चलाया. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में देर रात तक अड्डेबाजी करने वाले, मयकशों और खुलेआम शराबखोरी करने वाले 120 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.
 

Palamu: पलामू पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ 'अड्डेबाज़ी ऑपरेशन' चलाया. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में देर रात तक अड्डेबाजी करने वाले, मयकशों और खुलेआम शराबखोरी करने वाले 120 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.

 

पुलिस की कार्रवाई से देर रात तक बेवजह जमावड़ा लगाने वालों में दहशत बनी है. पुलिस टीमों ने उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी, जहां लगातार अड्डेबाज़ी, नशेबाज़ी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/36-hospitals-listed-under-ayushman-lack-fire-nocs

https://lagatar.in/bus-permit-system-stalled-in-jharkhand-operations-of-over-200-buses-affected-warning-of-agitation

 

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया. इसके बाद कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अड्डेबाज़ी, नशेबाज़ी, खुलेआम शराबखोरी या शांति व्यवस्था भंग करने जैसी हरकत दोबारा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

SP कपिल चौधरी ने कहा कि देर रात होने वाली अड्डेबाज़ी और नशेबाज़ी कई बार गंभीर घटनाओं की वजह बनती है. नशे की हालत में मामूली विवाद भी मारपीट, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों का रूप ले लेते हैं. इसलिए पुलिस का मकसद सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों पर पहले ही रोक लगाकर अपराध की संभावनाओं को खत्म करना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही