Search

 
 
 

Palamu News : डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, विधवा महिला की पेंशन मंजूर

मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी माया कुमारी सिन्हा ने डीसी को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना से उसके पति का निधन हो गया. परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने और एक छोटी बच्ची के पालन-पोषण में उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 
महिला को विधवा पेंशन का स्वीकृति पत्र सौंपते डीसी.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी माया कुमारी सिन्हा ने डीसी को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना से उसके पति का निधन हो गया. परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने और एक छोटी बच्ची के पालन-पोषण में उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार आवेदन देने के बाद भी उसे विधवा पेंशन नहीं शुरू की गई. 


इस पर डीसी ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को मामले  में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. अधिकारियों ने पहल करते हुए माया कुमारी सिन्हा को विधवा पेंशन देने की स्वीकृति दी. मौके पर उन्हें स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया. जन समाधान कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास आवंटित किए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा व कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही