Search

 
 
 

Palamu News : डीसी ने चैनपुर CHC का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया सुविधाओं का फीडबैक

पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया.
 
अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया. साथ ही अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत. मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, जांच की सुविधा व इलाज में होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली. मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया.


डीसी ने अस्पताल के जांच केंद्र और लैब का भी निरीक्षण किया. उन्होंने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड जांच समेत अन्य सामान्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली. लैब में उपलब्ध उपकरणों और संसाधनों की स्थिति के बारे में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी प्राप्त की.


इसके बाद डीसी ऑपरेशन थिएटर पहुंचे और वहां उपलब्ध उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. नए उपकरणों की खरीद पर भी विचार-विमर्श किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और चिकित्सकों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश दिया. कहा कि मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसके लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करें. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही