Search

 
 
 

Palamu News : डीसी ने कोयल इंटेकवेल से ग्रिड सबस्टेशन तक किया निरीक्षण, एजेंसियों को लगाई फटकार

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 और सुदना स्थित ग्रिड सब स्टेशन निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने एजेंसियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
 
निरीक्षण करते डीसी व अन्य.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 और सुदना स्थित ग्रिड सब स्टेशन निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने परियोजना स्थलों का जायजा लिया और एजेंसियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

 

निरीक्षण की शुरुआत कोयल नदी में निर्माणाधीन इंटकवेल से हुई. यहां कार्य की धीमी प्रगति पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर काम कर परियोजना जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कोयल रिवर व्यू प्वाइंट का भी जायजा लिया. वहां क्षतिग्रस्त रेलिंग, सीसीटीवी कैमरा, डस्टबिन समेत अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीसी रेड़मा स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी पहुंचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की. वहीं बाइपास रोड स्थित हाउसिंग कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जलमीनार निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने जुडको व कार्य एजेंसी के प्रतिनिधियों को नियमित मॉनिटरिंग और प्रत्येक चरण की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीसी सुदना स्थित 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन पहुंचे और वहां तीसरे पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए किए जा रहे फाउंडेशन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले दो माह के भीतर फाउंडेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही