Search

Palamu News : जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों के बीच खाद व कीटनाशक का वितरण

किसानों के बीच जैविक खाद व कीटनाशक का हुआ वितरण.

Medininagar : पलामू जिले के सतबरवा में गुरुवार को जेएसएलपीएस व उद्यान विभाग के सहयोग से जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 15 किसानों के बीच जैविक संसाधन केंद्र के माध्यम से निर्मित जैविक खाद व जैविक कीटनाशकों का वितरण किया गया.

 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता केरकेट्टा ने किसानों से जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की. कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते उपयोग से मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जैविक खेती स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

 

उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने से भूमि की उत्पादकता बढ़ेगी, पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा तथा किसानों की खेती की लागत में भी कमी आएगी. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करना है.

 

मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक लॉरेंस लकड़ा, एफटीसी प्रमोद कुमार, प्रदान संस्था के प्रिंस, डॉ. सौरभ, सामुदायिक समन्वयक राकेश सहित बड़ी संख्या में लाभुक किसान उपस्थित थे. कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लाभों और उसके व्यावहारिक उपयोग की भी जानकारी दी गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//