Search

Palamu News : तिलक समारोह में फायरिंग, दो लोग घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

Medininagar (Palamu) : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गये हैं. घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है. इस घटना में शिल्दा खुर्द निवासी जागेश्वर बैठा की पीठ में गोली लगी है. जबकि तिलक समारोह में मौजूद पंडित जी के दाहिने पैर में गोली लगी है. घटना के बाद तिलक समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी थी.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Medininagar (Palamu) : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गये हैं. घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है. इस घटना में शिल्दा खुर्द निवासी जागेश्वर बैठा की पीठ में गोली लगी है. जबकि तिलक समारोह में मौजूद पंडित जी के दाहिने पैर में गोली लगी है. घटना के बाद तिलक समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी थी.

जानकारी के मुताबिक पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत के शिल्दा खुर्द निवासी करीमन बैठा अपनी बेटी का तिलक चढञाने तेंदुआ भगत गांव गये थे. उनके साथ उनके गांव के कई लोगों के अलावा रिश्तेदार भी थे. तिलक समारोह के दौरान ही रात के 11 बजे गोली चली. इस मामले में पुलिस ने गांव के पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गयी है. पुलिस ने गोली लगने से घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए इस्तपताल भेजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही