Search

 
 
 

Palamu News: पलामू में घुटने की पहली रोबोटिक सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का हो विस्तार- वित्तमंत्री

पलामू के निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई.
 
Medaninagar: पलामू के निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. अस्पताल में दो मरीजों के घुटनों का ऑपरेशन रोबोट की सहायता से किया गया और उन्हें कृत्रिम घुटने लगाए गए.
अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि ऑपरेशन कराने वाले दो मरीजों में से एक को झारखंड सरकार की राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिला. इस योजना के तहत मरीज का उपचार बिना किसी अतिरिक्त खर्च के किया गया. 
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रोबोटिक सर्जरी को आमतौर पर महंगा उपचार माना जाता है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जा रही है. इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी.
इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर अस्पताल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने मरीजों को फल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. वित्त मंत्री ने कहा कि पलामू में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए ताकि लोगों को इलाज के लिए बड़े और महंगे शहरों का रुख न करना पड़े. 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही