Search

 
 
 

Palamu News : विधायक आलोक चौरसिया ने मासूम के इलाज को दिलवाए ₹50 हजार

Palamu News: मासूम अंकुश के इलाज के लिए परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक आलोक चौरसिया ने परिवार को सहायता राशि दिलाने की पहल की.
 
बच्चे की मां को चेक सौंपते विधायक आलोक चौरसिया.

Medininagar News : डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया है. विधायक के प्रयास से भोगू लहलहे गांव निवासी नीतीश कुमार यादव के 9 माह के बीमार पुत्र अंकुश यादव के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपये की सहायता दी गई.


मासूम अंकुश के इलाज के लिए परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक आलोक चौरसिया ने परिवार को सहायता राशि दिलाने की पहल की. उनके प्रयास से परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली. अब बच्चे का इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा.


आलोक चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा उनका दायित्व है. किसी गरीब परिवार के लिए छोटे बच्चे का इलाज कराना बेहद कठिन होता है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही