Search

 
 
 

Palamu News: भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Medininagar: पलामू जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. जीएलए कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. संजय  पेशे से ठेकेदार हैं.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Medininagar: पलामू शहर के जीएलए कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.  

संजय पेशे से ठेकेदार है. गोली मारने  की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है. गोली मारने  का आरोप उनके करीबी रिश्तेदार पर बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

घटना के वक्त संजय तिवारी काली मंदिर से पूजा करके घर लौट रहे थे. जीएलए कॉलेज के पास घर के नजदीक पहले से मौजूद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में लोग उन्हें लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) ले गये. 

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें प्रीतम तिवारी नामक युवक ने गोली मारी है. परिजनों ने बताया कि युवक ने आकर सीधे संजय तिवारी के सीने में गोली मार दी. पुलिस इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है.

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगं से पूछताछ की. पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगा रही है. पुलिस को पता चला है कि संजय तिवारी की  जमीन के विवाद को लेकर गोली मारी गई. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि इसमें  घर के ही एक व्यक्ति का हाथ है.

 

मेदिनीनगर शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल बना दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही