Search

 
 
 

Palamu News :  छतरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या

छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन रोड स्थित नगदारा में ग्रामीण चिकित्सक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह के रूप में हुई है.
 

Palamu:  छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन रोड स्थित नगदारा में ग्रामीण चिकित्सक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करते थे. गुरुवार की रात करीब 10 बजे नगदारा के पास अज्ञात अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही