Search

 
 
 

Palamu News : महासप्तमी पर संदीप सरकार ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

Palamu News: उन्होंने कलश यात्रा व पूजा-अर्चना में भाग लिया. पूजा समितियों के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें नवरात्र की शुभकामनाएं दीं.
 
कलश यात्रा में भाग लेते संदीप सरकार.

Medininagar News : पलामू जिला युवा एकता मंच के अध्यक्ष संदीप सरकार ने शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को छतरपुर, पाटन व पड़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों व पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान वे रुदवा, कुटिया पर, कर्मा, चराई, पालहे कला, बसदह, गड़ेडियाडीह और बनखेता सहित अन्य गांवों में पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर पूजा की शुभकामनाएं दीं.


उन्होंने कलश यात्रा व पूजा-अर्चना में भाग लिया. पूजा समितियों के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें नवरात्र की शुभकामनाएं दीं. पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें सत्य, धर्म, प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मां दुर्गा की आराधना बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश देती है.

 

 उनके साथ रमेश कुमार यादव, अनूप कुमार ठाकुर, राजेंद्र यादव, अशोक विश्वकर्मा, वार्ड सदस्य अशोक यादव, इंजीनियर अरुण कुमार भारती, अनुज कुमार, डॉक्टर अजय कुमार, प्रसिद्ध गायक मंटू राजा एवं विनय सागर, सत्येंद्र कुमार यादव और रामबिशवास पासवान सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही