Search

 
 
 

Palamu News :  उधार रुपये के विवाद में हुई थी शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने बीते 28 मई को हुई शिक्षक व ग्रामीण चिकित्सक उदय सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है.
 

Palamu :  पलामू पुलिस ने बीते 28 मई को हुई शिक्षक व ग्रामीण चिकित्सक उदय सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है.

 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र यादव ने पूछताछ में बताया कि उसका उदय सिंह के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण उसने घटना को अंजाम दिया.  उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

 

गौरतलब है कि 28 मई की रात छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन रोड स्थित नगदारा के पास उदय सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही