Search

 
 
 

Palamu News : मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मामले में एक पक्ष से भृगुनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जबकि दूसरे पक्ष से जितेंद्र मेहता व कौशल मेहता को गिरफ्तार किया गया.
 

Medininagar : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना पुलिस ने होली से एक दिन पहले हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, लहर बंजारी गांव में होली से एक दिन पहले किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया था. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

 

थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मामले में एक पक्ष से भृगुनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जबकि दूसरे पक्ष से जितेंद्र मेहता व कौशल मेहता को गिरफ्तार किया गया. इनमें एक मामले में मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं, जबकि दूसरे मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही