Search

 
 
 

Palamu News : रामपुर हत्याकांड में तीन और नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर

जिले के चर्चित रामपुर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिन आरोपियों ने सरेंडर किया है, उनमें जयराम सिंह, बादल सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं.
 

Palamu :   जिले के चर्चित रामपुर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिन आरोपियों ने सरेंडर किया है, उनमें जयराम सिंह, बादल सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं.

 

इससे पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर चुके हैं. जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

 

चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण तीनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

गौरतलब है कि बीते 23 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 17 एकड़ से अधिक गैर मजरुआ जमीन पर कब्जा और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई थी.

 

इस घटना में सिकंदर चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई थी. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे. मामले में मुख्य आरोपी मंटू सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही