Search

 
 
 

Palamu News : रेड़मा चौक पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, एक युवक धराया

रेडमा चौक पर शुक्रवार की शाम ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार- पांच युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर के रेडमा चौक पर शुक्रवार की शाम ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. घटना शाम करीब 7:45 बजे की है. जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे बोलेरो वाहन को रुकने का इशारा किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में चार-पांच युवक बैठे थे. वे किसी तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. आरोप है कि युवकों ने पुलिस के निर्देश का पालन करने की बजाय बीच सड़क पर वाहन रोक दिया. इसके बाद एक युवक वाहन से उतरकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से उलझ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू कर दी. घटना के दौरान रेडमा चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले. सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

 

 

मौके पर तैनात एएसआई संजय कुमार तिग्गा ने बताया कि एक सिपाही के साथ मारपीट की गई है. एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है. पुलिस युवक को शहर थाना ले गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही