Search

Palamu News : रेड़मा ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Medininagar: पलामू जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा रेड़मा ओवरब्रिज पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई.
 
Medininagar: पलामू जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा रेड़मा ओवरब्रिज पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लेस्लीगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान रेड़मा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सीधे रेलिंग से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक शाहपुर इलाके के निवासी थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही