Search

 
 
 

Palamu News : वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

Palamu News: युवक बाइक के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी.

Medininagar News : पलामू पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गईं. दोनों बाइक की नंबर प्लेट हटा दी गई थी. हुसैनाबाद थाना पुलिस गुरुवार को बराही धाम मुख्य गेट के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक तेजी से भागने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया.


युवक बाइक के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और वे जपला में मेला घूमने जा रहे थे. गिरफ्तार युवकों की पहचान बिट्टू कुमार व अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई. दोनों बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.


पुलिस ने उनके पास से एक स्प्लेंडर प्लस और एक स्प्लेंडर प्रो बाइक बरामद की है. दोनों बाइक की नंबर प्लेट हटा दी गई थी. कार्रवाई में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विमल कुमार, संतोष कुमार दास, छत्रधारी कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही