Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पलामू जिले के चैनपुर-हुटार मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांसडीह-पीढ़े गांव के पास शुक्रवार की शाम हाइवा और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement
एमएमसीएच, मेदिनीनगर में इलाजरत घायल.

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर-हुटार मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांसडीह-पीढ़े गांव के पास शुक्रवार की शाम हाइवा और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज एमएमसीएच, मेदिनीनगर में चल रहा है.


मृतकों की पहचान खुरा गांव निवासी रवींद्र सिंह व अवसाने छेछानी निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है. रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनदीप ने एमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में खुरा गांव निवासी अरुण सिंह (20) गंभीर रूप से घायल है.


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बरवाडीह से लौट रहे थे. बांसडीह-पीढ़े गांव की ढलान के पास सामने से आ रहे छर्री लदे हाइवा (JH01D-4500) ने बाइक को टक्कर मार दी.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमसीएच पहुंचाया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही