Search

 
 
 

Palamu News: रेड़मा झरना टोला महिला मर्डर में आरोपी उपेन्द्र गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी पहले हो चुकी अरेस्ट

शहर थाना क्षेत्र रेड़मा झरना टोला में हुई अज्ञात महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले इसी मामले में चंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar: शहर थाना क्षेत्र रेड़मा झरना टोला में हुई अज्ञात महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले इसी मामले में चंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

Uploaded Image

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के अनुसार अनुसंधान के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चंदा देवी के पति उपेन्द्र कुमार की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गिरफ्तार उपेन्द्र कुमार गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड स्थित बालेखांड गांव का रहने वाला है.पुलिस के मुताबिक उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया हत्या कांड की जांच अभी जारी है. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है और अनुसंधान में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही