Search

 
 
 

Palamu News : इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में गंदगी पर हंगामा, आश्वासन के बाद माने छात्र

Medininagar :  उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने देर शाम कॉलेज में हंगामे की सूचना पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया. डीसी के आदेश पर सदर एसडीओ संजय पांडेय, सीओ जागो महतो, फूड इंस्पेक्टर और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम कॉलेज पहुंची.
 
हंगामा

Medininagar :  बसौरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि मेस में परोसे जा रहे भोजन में लगातार कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिल रहे हैं. इसके अलावा खाना बनाने की जगह और बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं है.

 

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने देर शाम कॉलेज में हंगामे की सूचना पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया. डीसी के आदेश पर सदर एसडीओ संजय पांडेय, सीओ जागो महतो, फूड इंस्पेक्टर और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम कॉलेज पहुंची.

 

अधिकारियों ने मेस का औचक निरीक्षण किया और भोजन के अलग-अलग नमूने जब्त किए. टीम ने मेस की रसोई, बर्तन, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और छात्रों के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया.

 

निरीक्षण के बाद सदर एसडीओ संजय पांडेय ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. उन्होंने कहा कि मेस की हाइजीन और साफ-सफाई का स्तर काफी खराब पाया गया है. निरीक्षण के दौरान करीब 10 से 12 बिंदुओं पर गंभीर कमियां सामने आई है. इन कमियों को लेकर संबंधित पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा.

 

मेस से चावल, दाल और लाल मिर्च के नमूने सील कर जांच के लिए स्टेट फूड लैब, नामकुम रांची भेजे जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. छात्रों की मुख्य मांग वर्तमान मेस वेंडर को हटाने की है.

 

मेस वेंडर का कहना है कि छात्र-छात्राओं का मेस का फी बकाया है. प्रशासन ने बकाया भुगतान के निपटारे के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा तय की है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित अवधि में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो नियमानुसार प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद छात्रों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही