Search

 
 
 

Palamu News : तिलक समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर

Palamu :  जानकारी के अनुसार, सभी लोग रबदा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद पोलपोल की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान बिसफुट्टा पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार

Palamu :  जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित बिसफुट्टा पुल के पास शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे बाराती कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी सरजू पाल के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पाल के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, सभी लोग रबदा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद पोलपोल की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान बिसफुट्टा पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पांच अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है. साथ ही कार कैसी पलटी, इसका भी पता लगा रही है.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही